मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोरोना काल में शुरू हुई रक्तदान मुहिम, आज सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए बनी जीवनदायिनी,15 अगस्त 2020 से युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन कर रही रक्तदान शिविरों का आयोजन

कोरोना काल में शुरू हुई रक्तदान मुहिम, आज सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए बनी जीवनदायिनी,15 अगस्त 2020 से युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन कर रही रक्तदान शिविरों का आयोजन
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कोरोना काल में शुरू हुई रक्तदान मुहिम, आज सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए बनी जीवनदायिनी,15 अगस्त 2020 से युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन कर रही रक्तदान शिविरों का आयोजन
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा 15 अगस्त 2020 से रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान सरकारी अस्पताल सौसर एवं जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में रक्तदाताओं की कमी के कारण रक्त संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

कोरोना के विपरीत परिस्थितियों में अधिकांश युवा रक्तदान के लिए आगे नहीं आ रहे थे। ऐसे समय में युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने जिले एवं सिविल अस्पताल सौसर में रक्त समूहों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया।

जब जिला अस्पताल में रक्त की कमी की स्थिति बनी, तब बीएमओ श्री एन.के. शास्त्री द्वारा संस्था के सदस्यों से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। इसके बाद संस्था द्वारा रक्तदान शिविरों की पहल शुरू की गई, जिसके माध्यम से जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी रक्तदान शिविर आयोजित करने का संदेश दिया जाने लगा।

25 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 955 से अधिक मरीजों को मिला लाभ, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ नाम

युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा अब तक 25 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग डेढ़ हजार लोगों तक सहायता पहुंचाई गई है। संस्था के माध्यम से लगभग 955 से अधिक मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया गया है।

सौसर क्षेत्र एवं आसपास के अनेक रक्तवीरों ने आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों तक पहुंचकर रक्तदान कर सेवा प्रदान की है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं दुर्घटना के मामलों में रक्त की आवश्यकता होने पर संस्था के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इस कार्य में सरकारी अस्पताल सौसर एवं जिला अस्पताल की टीम द्वारा भी निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता रहा है।

संस्था द्वारा “रक्तदान महादान-जीवनदान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया गया है। रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में युथ ऑफ सौसर की नारी शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस सामाजिक कार्य में युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के 60 से अधिक वरिष्ठ मार्गदर्शक सदस्य तथा लगभग 200 सदस्यीय टीम का सतत सहयोग प्राप्त होता है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, मतदाता जागरूकता सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दे रही है।

उल्लेखनीय है कि संस्था के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए उसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन में भी दर्ज किया जा चुका है।