A2Z सभी खबर सभी जिले की

रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वालो को पुलिस ने धर दबोचा.. प्रकरण दर्ज

कुरड़ाखाल में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर ब्रजेश कुमार मालवीया के मार्गदर्शन मे थाना मनावर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17/01/2026 को मुखबीर द्वारा सुचना मिली थी कि कुराडाखाल गांव के बाहर नाले के पास कुछ व्यक्ति रुपये पैसा का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सुचना पर दबिश देकर आरोपीयान के कब्जे से तास के 52 पते व 8900/-रूपये नगदी जप्त किये थे जिस पर से थाना मनावर मे अपराध क्रमांक 36/26 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया था जिसमे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा 112 बीएनएस की वृद्धि की गई। आरोपीयान पन्नालाल पिता दुधालाल अगल्चा उम्र 60 साल निवासी बालीपुर, महेश पिता दीपाजी परिहार उम्र 45 साल निवासी कुराडाखाल, प्रकाश पिता भानाजी लछेटा उम्र 40 साल निवासी कुराडाखाल, संदीप पिता सुरेश वास्केल उम्र 20 साल निवासी जुलवानिया, दीपक पिता राधेश्याम कुमावत उम्र 30 साल निवासी अजंदा एवं सचिन पिता हीरालाल चोयल उम्र 22 साल निवासी बोरुद को आज दिनांक 13/03/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त पुलिस टीम की कार्यवाही मे थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह चौहान, उनि मनीष चौधरी, आर.694 राहुल बांगर, आर. 1086 कमल सोलंकी, आर. जगदीश सुल्या की विशेष भुमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!