

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर/मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा गांव में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के कामकाज के दौरान करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गुरदहा के ग्राम प्रधान प्रदीप यादव की पत्नी कमलेश (50) मंगलवार शाम घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। दोनों बेटे इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मां के असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों की इच्छा के अनुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे
