A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पर्यवेक्षक ने किया एस. आई. आर. के काम का निरीक्षण 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के बीआरसी में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य का चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त विशेष रोल पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान सभी कर्मचारी जीजान से जुटे नजर आए।

Related Articles

चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ पुरनीक्षण(एस. आई. आर.)का निरीक्षण करने मौदहा कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए विशेष रोल प्रेक्षक जी. वी. एन. सुब्रमण्यम ने गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण की खबर के साथ ही एस. आई. आर. के काम में लगे बूथ लेवल आफीसर की धडकने तेज हो गई और खराब मौसम में भी कर्मठता से अपने काम को अंजाम देते नजर आए।

बताते चलें कि इस समय एस. आई. आर. में मिसिंग मैपिंग मतदाताओं को आवेदन के बाद नोटिस जारी की गई हैं उन्ही की सुनवाई और दस्तावेजों के आधार पर नाम जोडने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता और कर्मवीर सिंह, ए.बी.एस.ए. सुनील कुमार कमल और रामगोपाल, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और बूथ लेवल आफिसर्स मौजूद रहे।वहीं प्रेक्षक ने कहा कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए इसलिए सभी बी. एल. ओ. एक एक मतदाता से सम्पर्क स्थापित कर इस काम को अंजाम दें।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!