A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

होमगार्ड जवान के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जिले के एसपी अपराजित लोहान ने भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुखद समय में जहानाबाद पुलिस पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है एवं भावपूर्वक श्रद्धांजलि देता है।

होमगार्ड जवान के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जिले के एसपी अपराजित लोहान ने भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुखद समय में जहानाबाद पुलिस पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है एवं भावपूर्वक श्रद्धांजलि देता है।

संवाददाता। जहानाबाद। जिले के जिला अधिकारी आवासीय कार्यालय में तैनात होमगार्ड की जवान सतेंद्र शर्मा की मृत्यु अचानक गुरुवार की देर रात हो गई। होमगार्ड के जवान परस बीघा थाना क्षेत्र के कोरमा के रहने वाले थे, जो विगत कई वर्षों से डीएम आवास के गोपनीय शाखा में तैनात थे। होमगार्ड जवान के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पुलिस लाइन में लाइन डीएसपी एवं कमांडेंट ने जवान को पुष्प अर्पित कर सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी।

बताया जाता है कि होमगार्ड के जवान विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले भी अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था। लेकिन पीएमसीएच में इलाज होने के बाद वह ठीक होकर घर लौट गए थे। इसी क्रम में गुरुवार की रात एकाएक उनका तबीयत खराब हुआ और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। होमगार्ड जवान के निधन पर जिले के एसपी अपराजित लोहान ने भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि इस दुखद समय में जहानाबाद पुलिस पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है एवं भावपूर्वक श्रद्धांजलि देता है।

Related Articles

बताया जाता है कि 5 दिन पहले तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह ठीक-ठाक हो गए थे। मृतक के पुत्र रौशन कुमार ने बताया है कि बीती रात अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और घर से हॉस्पिटल के लिए लाया गया इसी क्रम में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इधर बिहार होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार समेत कई लोगों ने होमगार्ड की जवान की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!