
गाज़ीपुर के जमानिया तहसील क्षेत्र में अपने अतीत एवं वैभव के लिए सुविख्यात मदन बनारस जमानिया का अपना एक विशिष्ट ऐतिहासिक, सामाजिक एवं राजनैतिक अस्तित्व रखता है। साथ ही साथ यह धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए नगर क्षेत्र के हरपुर में बाबा परशुराम जी के ऐतिहासिक एक मात्र प्राचीन मंदिर है जहां अक्षय तृतीया के दिन मेला भी लगता है। इस स्थान का सम्बंध भगवान परशुराम, उनके पिता महर्षि जमदग्नि तथा माता रेणुका से है।
ब्लॉक तिराहा स्थित NH 24 के पास भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से महर्षि जमदग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और पार्क के लिए भूमिपूजन किया। जो लगभग एक करोड़ की लागत से बन के तैयार होगा।। अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जमानिया जमदाग्नि ऋषि जी तपोभूमि रही है जिसकी जमानिया को जरूरत है जिस उद्देश्य से यह कार्य किया जाना उचित है। बनारस के बाद जमानिया ही ऐसा जगह है जहां मां गंगा उत्तर वाहिनी बहती है जिसे धार्मिक क्षेत्र में बड़ा महत्व है। आने वाले दिनों बहुत सुंदर दिखेगा जमानिया और विकास के कार्य नगर में निरन्तर चलते रहेंगे।