A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

बाल संस्कार शिविर में बच्चों को योग से फायदे की जानकारी दी

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

बाल संस्कार शिविर में बच्चों को योग से फायदे की जानकारी दी

 

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ( ब्रज उत्तर प्रान्त ) द्वारा त्रिदिवसीय बाल संस्कार शिविर के द्वितीय दिन का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ . तरुण शर्मा , डॉ . राजेश पालीवाल , प्रभात वार्ष्णेय ” रजनीश ” , संजीव वार्ष्णेय ” वैभव , विवेक गुप्ता ” पलक ” , एकता वार्ष्णेय , डॉ . मुकेश कुमार एवं महिला संयोजिका शिखा गुप्ता एवं प्रोफेसर गौरव वार्ष्णेय द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पार्पण कर किया ।

Related Articles

साथ ही उपस्थित शाखा सदस्यों एवं बच्चों ने वंदे मातरम का सामूहिक जाप किया । शनिवार को बच्चों को हिन्दू धर्म के संस्कारों एवं अपने बड़े – बुजुर्गों के सम्मान के महत्व के बारे में कहानियां सुनाकर समझाया । इसके बाद सभी बच्चों ने संयुक्त रूप से ” देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें और हनुमान चालीसा का पाठ किया । डॉ . गौरव वार्ष्णेय ने बच्चों को संस्कार एवं अनुशासन से संबंधित रोचक किस्से सुनाए और अपने नाम के महत्व के बारे में भी बताया ।

बच्चों को योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया और बच्चों को योग भी कराया । शिविर में विकास वार्ष्णेय , ” भगत ” , डॉ . चन्द्रशेखर ” ऋषि , राजेश गुप्ता ” विक्टर , नितेश कुमार ” GIC ” , संजय वार्ष्णेय ” रद्दी वाले , पंकज वार्ष्णेय ” इम्प्रेशन ” , निखिल ज्वेलर्स , मुकेश राजौरिया , राहुल गुप्ता ” चंद्रा ” , भारती वार्ष्णेय , साधना शेखर , पूजा गुप्ता , सपना गुप्ता , दीप्ति गुप्ता , कुमकुम वार्ष्णेय आदि मौजूद रही ।

Show More
Back to top button