A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

पांढुरना संभाग में RDSS योजना के तहत विद्युत सुधार कार्य संपन्न*

लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति

*पांढुरना संभाग में RDSS योजना के तहत विद्युत सुधार कार्य संपन्न*

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना (20 फरवरी 2026): भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आर.डी.एस.एस. (RDSS) योजना के अंतर्गत आज पांढुरना संभाग के 33kV लिंगा फीडर पर कंडक्टर ऑग्मेंटेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस कार्य के दौरान कंडक्टर की क्षमता बढ़ाने के लिए पुराने तारों को बदलकर नए एवं उच्च क्षमता के कंडक्टर लगाए गए, जिससे क्षेत्र में बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Related Articles

इस दौरान विभाग द्वारा फीडर का गहन मेंटेनेंस कार्य भी किया गया ताकि भविष्य में ट्रिपिंग और तकनीकी व्यवधानों को कम किया जा सके। इस सुदृढ़ीकरण कार्य से उपभोक्ताओं को भविष्य में लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Show More
Back to top button