A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनावर में भाजपा नवनियुक्त धार जिला ग्रामीण प्रभारी ने ली बैठकः राधेश्याम यादव बोले- संगठन का काम मजबूती से करें, यह ना सोचें मंच पर कौन बैठा

मनावर में भाजपा नवनियुक्त धार जिला ग्रामीण प्रभारी ने ली बैठकः राधेश्याम यादव बोले- संगठन का काम मजबूती से करें, यह ना सोचें मंच पर कौन बैठा

मनावर में भाजपा नवनियुक्त धार जिला ग्रामीण प्रभारी ने ली बैठकः

राधेश्याम यादव बोले- संगठन का काम मजबूती से करें, यह ना सोचें मंच पर कौन बैठा

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

मानवर न्यूज/मनावर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (धार ग्रामीण) के नवनियुक्त जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने कार्यकर्ताओं की पहली बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

प्रथम आगमन पर राधेश्याम यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें ‘तन और मन’ समर्पित कर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य धार ग्रामीण जिले में भाजपा को सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर तक सक्रिय होने और कमजोर बूथों व शक्ति केंद्रों को मजबूत करने की अपील की।

पद की चिंता छोड़ काम पर ध्यान दें

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भी अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन का काम पूरी मजबूती से करें और इस बात की चिंता न करें कि मंच पर कौन बैठा है। बैठक में जिला संगठन से मिले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई।वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया।बैठक में जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज और विनोद शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेशचंद धाड़ीवाल और डॉ. राज बरफा, जिला महामंत्री महेंद्र मेरती, सभी मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!