A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यशालाः स्पेशल डीजी डॉ. वरुण कपूर ने जागरूकता को बताया मूल मंत्र

Reporter Hemant Nayak Mandala MP    मंडला में शनिवार को साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को विशेष पुलिस महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने संबोधित कर स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर स्पेस के खतरों की जानकारी दी और उनसे बचने के लिए जागरूकता का मूल मंत्र बताया।

खतरों को नहीं होता आभास

डॉ. वरुण कपूर ने कहा वास्तविक दुनिया के खतरे दिखाई पड़ते हैं, किन्तु आभासी दुनिया के नहीं। इसका ये मतलब नहीं है कि आभासी दुनिया में खतरे नहीं हैं। वास्तविक दुनिया के खतरों से पुलिस आपकी सुरक्षा कर सकती है किन्तु साइबर वर्ल्ड के खतरों से आपकी जागरूकता ही आपको बचा सकती है। इसके लिए आपको हमेशा सतर्क और जागरूक रहकर सायबर स्पेस का उपयोग करना चाहिए।लालच देने वाले संदेशों से रहे दूर

डॉ. कपूर ने छात्र-छात्राओं को साइबर ग्रुमिंग, फिशिंग की जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट के प्रयोग में अपनायी जाने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि लालच देने वाले मेसैजों से सावधान रहो। साइबर में कुछ भी करने के पहले एक बार सोचो, जल्दबाजी मत करो।

Related Articles

ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखो और उसका प्रयोग करो। साइबर स्पेस में आपका इंटरैक्शन स्क्रीन के साथ होता है इसमें जो दिख रहा है वह हमेशा सही हो जरूरी नहीं है। इसलिए फैक्ट को जांचे, अनजान से संपर्क मत करो।

उन्होंने एआई और डीपफेक के खतरों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने बारे में कितनी इंफार्मेशन कब, कैसे और कहां शेयर करनी है, शेयर करना भी है या नहीं। ये तय कर अपनी सूचना को सुरक्षित रखे ताकि वो गलत हाथों में न पहुंचे।

इस दौरान आईजी बालाघाट संजय कुमार, एसपी मंडला रजत सकलेचा, स्कूल के प्रिंसिपल और स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!