मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली : मेडिकल कॉलेज सिंगरौली का सांसद ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली विस्तृत जानकारी।

 

 

सिंगरौली : मेडिकल कॉलेज सिंगरौली का सांसद ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली विस्तृत जानकारी।

Related Articles

 

सिंगरौली : सीधी–सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नौगढ़ स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर संस्थान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सांसद ने मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, हॉस्टल, भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कॉलेज परिसर के किचन, छात्रावास एवं विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।

सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, बेहतर आवासीय सुविधा और सुव्यवस्थित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का सुचारु संचालन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्थानीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और स्टाफ उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!