A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा संगठन का काम मजबूत करने का काम करें…राधेश्याम यादव



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।।भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला धार ग्रामीण के नवनियुक्त जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिला बैठक में भाजपा धार ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। भाजपा ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव की नियुक्ति होने के बाद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बैठक के प्रारम्भ में अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
श्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह तन समर्पित यह मन समर्पित और भी कुछ दु यह भाव के साथ संगठन का काम करना है। हम ऊपर की चिंता ना करें यह चिंता का काम हमारा नहीं है। हमें भाजपा धार ग्रामीण जिले को मजबूत करें। जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव ने कहा में संगठन को मजबूत करने आया हूं। हम मिलकर मंडल स्तर तक जाकर कमजोर बुथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भी जिला बैठक में मार्गदर्शन देते हुए कहा भाजपा धार जिले को मजबूत कर संगठन का काम करें ।आज कौन मंच पर बैठा है इसकी चिंता ना करें। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने जिला संगठन से प्राप्त सभी कार्यक्रमो की रूपरेखा रखी तथा आगामी होने वाले कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही सभी कार्यक्रमो को जमीनी स्तर पर उतारने का आव्हान भी किया। आयोजन में मंचासीन अतिथियों में जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, शिवराम कन्नौज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन भायल, विनोद शर्मा, रमेश धाडीवाल, डॉ राज बरफा, जिला महामंत्री महेंद्र मेरती मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया व आभार भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने माना।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!