A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस खुलासे के करीब 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । गत 21 अप्रैल की शाम 5:00 बजे हाईवे किनारे लीना नाला के पुल के समीप मृत मिली महिला के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पुलिस महिला की शिनाख्त कराकर पर्दाफाश कर सकती है। इस प्रकरण के खुलासे के लिए पुलिस की टीमों के साथ एसओजी टीम भी लगी हुई है। गत 21 अप्रैल मंगलवार की शाम 5:00 बजे एक महिला का शव हाईवे किनारे लीना नाला पुल के पास पटरी पर पड़ा मिला था। घटना घटना के 48 घंटे के बाद पुलिस मृतका की शिनाख्त नहीं करा सकी है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीमों का गठन करके एसओजी को भी लगाया है। पुलिस की टीमें खोजबीन में जुटी है। पुलिस ने कस्बे से लेकर इंगोहटा तक हाइवे किनारे प्रतिष्ठानो में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। साथ ही होटल एवं ढाबा संचालकों से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। क्योंकि घटना के पूर्व मृतका को एक ढाबे पर ट्रक डाइवर देखा गया था। जहां पर दोनों शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रक चालक ही महिला को यहां तक साथ लाया था और विवाद के बाद हत्या करके शव पटरी पर फेंक कर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना की घटना से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मृतक की शिनाख्त कराकर हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीम लगातार कार्य कर रही है।

एक माह पूर्व मिली लाश की नहीं हुई शिनाख्त

Related Articles

सुमेरपुर हमीरपुर । हाईवे में इसी स्थान के समीप गत 26 मार्च की रात 10:00 बजे एक महिला की सिर कुचली हुई लाश मिली थी। पहनावा को देखकर पुलिस का अनुमान था कि महिला मौदहा के आसपास की हो सकती है। पुलिस ने मौदहा क्षेत्र में इसकी शिनाख्त का प्रयास कराया। लेकिन सफल नहीं हुई है। आज तक महिला की मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस के अनुसार महिला की मौत सड़क हादसा थी। लेकिन जिस तरह से यहां पर घटनाएं हो रही है, उससे लोगों को आशंका है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। पुलिस खुलासे में नाकायाब हुई है। सूत्रों का कहना कि चंदपुरवा गेट से लेकर जेके सीमेंट तक खुले ढाबों में ट्रक चालक बाहर से महिलाओं को लाते हैं और रात में रख कर अय्याशी करते हैं और दूसरे चालकों को सौंप कर आगे बढ़ जाते हैं। महिलाओं को कानपुर नगर,उन्नाव, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा जनपदों से यहां तक ट्रक चालक लेकर आते हैं यह खेल वर्षों से चल रहा है।

Show More
Back to top button