
ग्राम-ग्राम में चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान, प्रस्फुटन समितियां निभा रहीं सक्रिय भूमिका
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार विकासखण्ड समन्वयक दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में सेक्टर क्र. 03 अंतर्गत गठित ग्राम प्रस्फुटन समिति भण्डारगोदी की मासिक बैठक ग्राम पंचायत में आयोजित की गई।

बैठक में प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष विशाखा हीवसे ने कहा कि छोटे-छोटे सामाजिक बदलाव से भी बड़े और सकारात्मक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसमें प्रस्फुटन समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।विकासखण्ड समन्वयक ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्राम विकास से लेकर समाज विकास तक के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान प्रस्फुटन समितियों द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों जैसे जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा महिला सशक्तीकरण—की जानकारी भी सदस्यों को दी गई।साथ ही आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई, ताकि जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर परामर्शदाता श्याम दलवी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विशाखा हीवसे, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एमएसडब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू छात्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।