
मनरेगा बचाओ महासंग्राम की कांग्रेस पार्टी का 17 फरवरी को विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगा
संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी का मनरेगा बचाओ महसंग्राम के तहत 17 फरवरी को विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगा।
उक्त बाते कांग्रेस फिशरमैन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मेहदावल विधानसभा के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार साहनी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का मुख्य महत्व ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करके आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को कम करने, टिकाऊ संपत्तियों (सड़क, तालाब) के निर्माण, महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी दूरदर्शिता से मनरेगा को लागू किया था लेकिन भाजपा सरकार ने गारंटी देने वाली योजना का मूल स्वरूप ही खत्म कर दिया। कांग्रेस पार्टी नाम बदलने का ही सिर्फ विरोध नहीं कर रही है बल्कि योजना में काम की गारंटी और काम न मिलने पर बेरोज़गारी भत्ता का प्रावधान लागू होना चाहिए। रिपोर्टर मोहम्मद नईम ।
*रिपोर्टर*
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
