A2Z सभी खबर सभी जिले की

एमपी ऑनलाइन / किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी माल मशरूका सहित गिरफ्तार

भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध

डिण्डौरी 11  फरवरी 2026

डिण्डौरी  दिनांक 22.11.2025 को फरियादी रामस्वरूप यादव पिता अमरलाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गनेशपुर थाना शाहपुर जिला डिण्डौरी द्वारा थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 21.11.2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा उनकी एमपी ऑनलाइन / किराना दुकान का ताला तोड़कर एक नग लेपटॉप, एक नग मोबाइल एवं नगदी सहित कुल 70,000 रुपये चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 349/25 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस  द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी  अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सतत प्रयास किए गए।

सघन पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 11.02.2026 को आरोपी रवि उर्फ छोटू मरावी पिता मायाराम मरावी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम फडकी थाना शाहपुर जिला डिण्डौरी को चोरी गए माल मशरूका सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना शाहपुर प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते, सउनि रामप्रसाद यादव, प्रआर 144 कोदूराम जोगी एवं आरक्षक 95 भुनेश्वर उरैती का विशेष योगदान रहा।
जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!