

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के सी. एच. सी में शनिवार के दिन कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को बेबी किट व मिठाई वितरण कर उनके जन्म की खुशियाँ मनाई गयी।
जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र की जिला समन्वयक ने कहा कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकरात्मक सोंच विकसित करना ही नये भारत कि नीव है।बालिकाओं के उज्जवल भविष्य, शिक्षा और अधिकारों पर जोर देते हुए बाल विवाह रोकने कि अपील कि है।
इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर कि सेंटर मैनेजर, चाइल्ड लाइन से केस वर्कर, सुपरवाइजर भी उपस्थित थीं।उन्होंने बच्चियों और महिलाओं से विभिन्न योजनाओं,कन्या सुमंगला योजना,बाल सेवा योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई।
