A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनासा सहित ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया दशा माता का पर्व ,महिलाओ ने पीपल की पेड़ की पूजा कर मांगी सुख समृद्धि

 

मनासा।मनासा सहित ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को दशामाता का पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया ।महिलाओं ने पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। वहीं, पीपल वृक्ष पर कच्चे सुत का धागा लपेटकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूजा स्थल दशामाता के जयकारों से गूंज उठे। दशा माता पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह मुहूर्त के अनुसार महिलाएं शृंगार कर, नंगे पांव ही पूजा का थाल सजाकर पीपल पूजने के लिए निकल गई। मनासा नगर के कोर्ट एरिया ,बड़ा तालाब ,रामपुरा नाका , जुनासाथ गली ,बड़ा मंदिर, घाटी मोहल्ला ,रामनगर सहित गांव गांव में  पीपल की पूजा की गई। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष के सात बार परिक्रमा कर घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की मन्नत मांगी। महिलाओं ने कच्चा सूत हाथ में लेकर पीपल की प्रदक्षिणा की। नगर के भीलगली बाबा रामदेव मंदिर पर  महिलाओ की सबसे ज्यादा भीड़ रही ।पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने दशा माता की कथा सुनी। वहीं महिलाओं के समूहों ने पीपल को देव रूप मानकर इच्छित प्राप्ति की कामना की।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button