

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। थाना क्षेत्र के भौनिया गांव के एक दलित वृद्ध ने शिकायत की जांच को पहुंचे डायल 112 के सिपाही और दरोगा ने मारपीट करके चालान कराने का आरोप लगाकर शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
भौनिया निवासी दलित हरिकिशन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि भौनिया निवासी रामदास कुशवाहा उसकी पक्की दीवार ढहा रहा था। इसकी शिकायत उसने 2 फरवरी को डायल 112 से की थी। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की टीम ने विपक्षी से मिलकर उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट करके थाने ले आए और शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
