A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दम्पत्ति के साथ मारपीट, दो नामजद 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। मुर्गा और पानमसाला खाने और खिलाने की बात पर उपजे विवाद में दो भाईयों ने दम्पत्ति को जमकर पीट दिया, पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भटुरी निवासी रामवती पत्नी राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते तीन दिन पहले उसके पत्नी को गांव के रामरूप और अरविन्द पुत्रगण लोटन सिंह ने बेरहमी से पीटा था और जब वह बीच बचाओ के लिए गई थी तो डण्डा से पीटकर उसे भी लहूलुहान कर दिया था पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त झगड़ा मुर्गा पार्टी और गुटखा खिलाने की बात को लेकर हुआ है। जिसपर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button