A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कुल की फातिहा के साथ तीन दिवसीय उर्स सम्पन्न

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।कस्बे के मोहल्ला हैदरिया स्थित क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत पीर सुर्खरू बाबा का सालाना उर्स बुधवार को शुरू हुआ था, जिसमें बुधवार को बाद नमाज़ इशा मजार में शानदार नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय और बाहरी शायरों ने शानदार कलाम पेश किये थे। वहीं गुरुवार को सुबह बाद नमाज़ फजिर मजार पर कुरान ख्वानी, दोपहर बाद नमाज़ जोहर फातिहा व लंगर और बाद नमाज़ असर चादर पोशी हुई, चादरपोशी और लंगर में अकीदत मंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जबकि बाद नमाज़ इशा शानदार कव्वालियों का प्रोग्राम हुआ जो देररात तक चलता रहा जिसमे क्षेत्रीय और बाहरी कव्वालों ने अपनी कव्वालियां पेश की। इसी तरह शुक्रवार को सुबह कुल की फातिहा और बाद नमाज़ जुमा भजनो के कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय उर्स का सफल समापन हो गया।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!