मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष भोज का होगा आयोजन,स्‍कूलों में बच्‍चों को मिलेगी हलुआ-पूरी और खीर

गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी करने के निर्देश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष भोज का होगा आयोजन

स्‍कूलों में बच्‍चों को मिलेगी हलुआ-पूरी और खीर

कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश

Related Articles

कटनी (22 जनवरी) गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत लक्षित सभी शालाओं के विद्यार्थियों को विशेष भोज में सब्जी, पूरी-खीर अथवा सब्जी-पूरी-हलुआ तथा इसके साथ मिठाई का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को दिए गये  हैं।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि विशेष भोज के अवसर पर भोजन स्वच्छ स्थान पर बनाया जाये और भोजन शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण हो। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापक, शाला के नोडल शिक्षक को यह दायित्व सौंपते हुए उन्हे अपनी निगरानी में सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार कराने हेतु निर्देशित किया गया है। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक शाला हेतु निरीक्षण रोस्टर अनुसार निर्धारित अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन व माताओं द्वारा भोजन का निरीक्षण किया जाए तथा विशेष भोज में सहभागी हो। कलेक्टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को निरीक्षण की जवाबदारी सौपनें हेतु निर्देशित किया है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को सभी शालाओं मे 26 जनवरी को पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विशेष भोजन का आयोजन करने के निर्देश दिए है। तथा जिले की किसी एक शाला मे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के विशेष भोज का आयोजन सुनिश्चित करने तथा आयोजन की मॉनीटिरिंग का दायित्व भी सौंपा गया है।

क्रमांक-362/362

 

गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी करने के निर्देश

कटनी (22 जनवरी) राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी 2026 को रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिये हैं। उक्त व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

क्रमांक-363/363

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!