मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पोखरी टोला का आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3

विकासखंड देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरी टोला में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन क्रमांक-3 भ्रष्टाचार का शिकार हो गया है। जहां भवन निर्माण में एजेंसी द्वारा काफी गड़बड़ झाला की गई है सूत्रानुसार आंगनवाड़ी भवन निर्माण में निर्धारित मानक के अनुरूप मटेरियल का प्रयोग नहीं किया गया है। जिससे भवन बगैर हैंडओवर के ही जीर्ण-शीर्ण शीर्ण हालत में पड़ी हुई है। आंगनवाड़ी भवन को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भवन के निर्माण में जमकर हेरा फेरी की गई है। शासन द्वारा ग्रामीण आदिवासियों को सशक्त व सुदृढ़ एवं स्वस्थ्य बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है उसी क्रम में एक आंगनवाड़ी केंद्र भी है जहां नन्हे मुन्हें बच्चों को पूरक पोषण आहार भोजन नाश्ता आदि दिया जाता है। जिससे कि गावों के गरीब तबके के बच्चे भी स्वस्थ व तंदुस्त रह सकें । जिससे गरीबों में किसी तरह की हीन भावना पैदा न हो। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा जगह-जगह आंगनवाड़ी भवन बनाया जा रहा है लेकिन जिनके कंधों पर गांव की समग्र विकास का भार है वे ही सरकारी खजाना में डाका डाल रहे हैं। सूत्रों कि माने तो 9 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले आंगनवाड़ी भवन क्रमांक -3 पोखरी टोला का निर्माण कार्य पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत पोखरी टोला के अमलीडिह में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण प्रक्रिया में सचिव द्वारा जमकर लीपा पोती की गई है इसके अलावा भवन के बाहर गेट पर क्रांकीट नहीं कराया गया है एवं बाहरी दीवाल के किनारे किनारे दरार होने से बरसात का पानी नीचे दीवाल के जड़ में घुस रहा है। जिससे भवन कमजोर हो सकती है। आंगनवाड़ी भवन बाहर से गौशाला की तरह दिखाई दे रही है। रही बात अंदर की तो फर्श में नाम के लिए टाइल्स तो लगी है परंतु वह टाइल्स का फिटिंग सही तरीके से न होने के चलते फर्श पर लोगों के चलने से रेत की आवाज चरमर- चरमर- होती है। इससे संदेह होता है कि टाइल्स चिपकाते समय सीमेंट की मात्रा काफी कम प्रयोग की गई है। ग्राम वासियों ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन पोखरी टोला क्रमांक- 3 की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!