

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे बीच सडक पर जमकर मारपीट हो रही है। हालांकि अभी तक इस सम्बन्ध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बुधवार रात से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो लोगों में जमकर मारपीट हो रही है। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के इलाही तालाब के निकट का है और पति पत्नी के बीच हुए विवाद में तीसरे की इण्ट्री के कारण दोनों में जमकर जूतम पैजार हुई है। वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया में तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से वायरल वीडियो को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।