
गणेश पाण्डे डिंडौरी 12 मई,2026डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धनुवासागर क्षेत्र में स्कूटी से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने करीब 35 लीटर अंग्रेजी शराब और एक स्कूटी जब्त कर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शराब समनापुर शराब दुकान से नगर की दुकानों में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। जब्त शराब और उपयोग में किए जा रहे वाहन की कुल कीमत 1 लाख 19 हजार 928 रुपए आंकी गई है। जिला मुख्यालय में प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब की सप्लाई लगातार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इनका कहना है
ग्राम धनुआ सागर के पास अवैध शराब की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से लगभग 35 लीटर शराब जप्त की गई है।स्कूटी सहित कुल कीमत लगभग 1,19928 रु आंकी गई है।एक आरोपी को गिरफ्तार कर 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
दुर्गा प्रसाद नगपुरे ,कोतवाली प्रभारी डिंडौरी