A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बरामदे का प्लास्टर गिरने से चार आंगनवाड़ी कार्यकत्री घायल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । मंगलवार को दोपहर विकासखंड कार्यालय परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय के बरामदे में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कागजात तैयार करते समय अचानक छत का प्लास्टर गिरने से चार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घायल हो गई। इनको उपचार के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख ने सभी का हाल-चाल पूछा।

मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे विकासखंड कार्यालय परिसर में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की आईडी तैयार कर रही थी तभी बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर उनके ऊपर जा गिरा। इस घटना में रमा सिंह टेढ़ा, पुनिया टेढ़ा, सूरजमुखी पंधरी, अंजू पौथिया घायल हो गई। सभी घायलों को सुपरवाइजर कामनी पाल ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पाकर ब्लॉक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों को हाल-चाल पूछ कर डॉक्टरों से बेहतर उपचार करने के लिए कहा इलाज के बाद सभी को शाम को सभी घायलों को घर भेज दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि सभी को मामूली चोटें लगी थी इलाज के बाद सभी के हालत बेहतर है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!