

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू पर नजर बनाए हुए है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी सुमित्रा पत्नी राजेंद्र ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते दिन वह अपने दरवाजे पर खडी थी तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मनिराम, संजय, देवराज और रंजना अपने हाथों में लाठी डण्डा लेकर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे जिससे उसके सर और शरीर में गंभीर चोंटें आईं हैं। पीडिता ने उक्त लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से संजय पुत्र मनीराम ने गांव के बाबूराम, बच्ची, झिंगा, कल्लू,क्रिंस, मुलायम, करन,जसवंत, भोला और भोला पर उसकी चाची रंजना के घर में घुसकर हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।जिसपर पुलिस ने दोनों ओर से तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं और मामला गांव में आसपास के घरों का होने के कारण हर पहलू पर नजर बनाए हुए है।