A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन 5 हजार से ज्यादा पहुंचे लोग भारत माता चौक प्रांगण में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और राष्ट्र कर्तव्यों पर हुआ मंथन

मांडू में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन 5 हजार से ज्यादा पहुंचे लोग

भारत माता चौक प्रांगण में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और राष्ट्र कर्तव्यों पर हुआ मंथन


राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

मांडू न्यूज/मांडू के भारत माता चौक प्रांगण में मंगलवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर, गांव और मजरों से 5 हजार से अधिक लोग इसमें शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर समरस, स्वाभिमानी और कर्तव्यनिष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था। मंच से वक्ताओं ने सनातन धर्म, हिंदू संस्कृति और समाज के एकीकरण पर अपने विचार साझा किए।

वक्ताओं ने समाज, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सनातन धर्म की श्रेष्ठता और हिंदू पहचान को बनाए रखने पर जोर दिया।वक्ता बोले- हिंदू धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं, जीवन जीने की समग्र कला

सम्मेलन की अध्यक्षता चतुर्भुज राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने की। मुख्य वक्ता श्री हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है।

उन्होंने सामाजिक समरसता का महत्व बताते हुए कहा कि एक पनघट और एक मरघट पर सभी भेद समाप्त हो जाते हैं। पारिवारिक एकता और धार्मिक संस्कार में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने परिवार को वर्ष में कम से कम एक बार धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की सलाह दी।पारिवारिक संवाद को प्राथमिकता दें

अरुण जैन ने कहा कि प्रत्येक घर में ॐ और स्वस्तिक जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों का सम्मान होना चाहिए। तुलसी का पौधा, स्वदेशी परिधान और मातृभाषा में संवाद को बढ़ावा देना चाहिए। भोजन के समय मोबाइल के स्थान पर पारिवारिक संवाद को प्राथमिकता दें।

खगेंद्र भार्गव ने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही समर्थ भारत की नींव है। हिंदुत्व किसी जाति या पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन पद्धति है, जिसका मूल सूत्र “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “वसुधैव कुटुम्बकम्” है।यह रहे उपस्थित

सोनाली ठाकुर राष्ट्रीय सेवा समिति विभाग संपर्क प्रमुख द्वारा कहा गया कि मातृशक्ति एक ऐसी शक्ति है जो धर्म को आगे की ओर ले जा सकती है एक मातृशक्ति ही अपने बच्चों को वह संस्कार दे जिससे हमारा ही परिवार का बच्चा भगवान राम के संस्कारों से विलीन हो ओर वह धर्म का ज्ञान लेकर हिन्दू समाज का कार्य करे

हिंदू सम्मेलन के मंच पर छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए वही कुछ बच्चों के द्वारा द्रोपती चीर हरण वहीं कुछ बच्चों के द्वारा मां शबरी के राम के नाटक प्रस्तुत की गई वही आदिवासी भजन के साथ-साथ आदिवासी नृत्य ढोल मादल ताशे की भी प्रसूति दी गई

वही मंच पर कारसेवक और पूर्व सैनिक को का हुआ समान

हिंदू महासम्मेलन के मंच पर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज खगेंद्र भार्गव विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अरुण जैन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बाल कार्य प्रमुख सोनाली ठाकुर राष्ट्रीय सेवा समिति विभाग संपर्क प्रमुख के द्वारा कारसेवक को का सम्मान क्या गया जिसमें कारसेवक मांगीलाल जायसवाल,कारसेवक योगेन्द्र जायसवाल, कारसेवक मधुसूदन सेन ,कारसेवक मुकेश (माखन) यादव, का मंच पर गमछा डालकर चतुर्भुज श्री राम का भारत माता का चित्र देकर सम्मान किया गया। वही पूर्व सैनिक भूपेंद्र सिसौदिया का गमछा डालकर चतुर्भुज श्री राम ओर भारत माता का चित्र देकर सम्मान किया गया

सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी ने किया। कार्यक्रम के संरक्षक महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह जी महाराज संयोजक ओम यादव, मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव,,सोमनाथ तिवारी,मन की बात धार जिला ग्रामीण प्रभारी रवींद्र परिहार ,योगेन्द्र जायसवाल,रूपेश श्रीवास्तव,पूर्व सैनिक भूपेंद्र सिसौदिया ,राहुल सेन मांडव, विकाश यादव,चेतन चौहान,तपेश भगवासा,मनोज बामनिया , आशाराम जी, सुरेश सेन,रवि तिवारी,जयंत परिहार,मुकेश गंगवाल,सुनील काकरेचा , सुरेश गंगवाल, रामायण मंडल,महिला मंडल,सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम के बाद भारत माता की आरती उतारी गई उसके बाद सह भोज का आयोजन क्या गया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!