A2Z सभी खबर सभी जिले की

सर्दी में बच्चों की मदद: पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने बांटी गर्म जर्सी

बानसूर विधानसभा के नारायणपुर ब्लॉक की राजकीय महात्मा गांधी स्कूल मुंडावरा में आज एक गरम जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने भाग लिया और स्कूल के बच्चों को गरम जर्सी वितरित की। जर्सी सेठ अरविंद गोयल पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल गोयल और गिरिराज गोयल द्वारा प्रदान की गई थी।

कार्यक्रम में समस्त स्कूल गुरुजन, रोताश सैनी सरपंच, शिम्बू सैनी, राजू रैगर ब्लॉक अध्यक्ष, रामकरण धाबाई, महेश यादव, सुभाष सैनी नगर अध्यक्ष, छाजु सैनी, पूरण भूमला, मछन्दर जाट और गोपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और गरम जर्सी प्राप्त की।

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने बच्चों को गरम जर्सी प्रदान करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चों को गरम कपड़ों की आवश्यकता होती है और इस तरह के आयोजनों से जरूरतमंद बच्चों को मदद मिलती है। उन्होंने सेठ अरविंद गोयल और गिरिराज गोयल को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!