A2Z सभी खबर सभी जिले की

खो-खो प्रतियोगिता में मरुधर महाविद्यालय की टीम अव्वल

मत्स्य पीजी कॉलेज रही उपविजेता

RRBMU-ALWAR द्वारा आयोजित खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 में मरुधर महाविद्यालय बानसूर ने विजेता का खिताब हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें मरुधर महाविद्यालय की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

मत्स्य पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सज्जन मिश्रा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ० कर्णसिंह और एडवोकेट अशोक भरगड थे। अध्यक्षता श्री रत्तीराम यादव ने की।

प्रतियोगिता में सुमेर सिंह मीणा, चरण सिंह, जगदीश चंद्र और रोशन लाल ने रैफरी की भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन लोकेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर मरुधर शिक्षा परिवार, गणमान्य नागरिक और खिलाड़ी मौजूद रहे। विजेता टीम को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!