A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*हाइवे मार्ग पर पूर्व प्रधान का शव पड़ा मिला।परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका*

*हाइवे मार्ग पर पूर्व प्रधान का शव पड़ा मिला।परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी 

मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना को हादसा बता रही है वही परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की ओर पूर्व प्रधान की हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात 10 बजे की है। कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला ऊसर निवासी पूर्व प्रधान खेतपाल पुत्र गुलाब सिंह का शव हाइवे के सिरसा अंडरपास के निकट पड़ा मिला। पास में ही उनकी बुलेट बाइक पड़ी थी। पूर्व प्रधान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!