A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

आरोपी को उड़ीसा से हुसैनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को उड़ीसा से हुसैनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

हुसैनाबाद प्रतिनिधि

प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण बलात्कार के बाद ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार

आरोपी को उड़ीसा से हुसैनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोटो:

Related Articles

हुसैनाबाद /पलामू : हुसैनाबाद क्षेत्र की एक पीड़िता ने थाना में उड़ीसा के विजय धरुआ के खिलाफ प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण बलात्कार करने के बाद फोटो वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने की प्राथमिकी दर्ज कराया था। एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में एसआईटी गठित कर तकनीकी शाखा की सहायता से आरोपी विजय घुरुआ का पता लगा कर पुलिस तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में छापामारी पर पता चला कि अभियुक्त वहां से भाग गया है।तकनीकी शाखा की सहायता से पता करने पर पता लगा कि अभियुक्त उड़ीसा राज्य के मोदीबहाल में पाया गया। मगर छापामारी करने पर फरार पाया गया। गुप्त रूप से पता करने पर पता चला कि विजय घुरुआ अपनी दीदी दुलना मांझी के घर है। स्थानीय पुलिस की छापामारी करने पर अभियुक्त उड़ीसा के थाना मोरीबहाल के करलापीटा गांव में अपनी बहन के घर पकड़ा गया। उड़ीसा की न्यायालय में उपस्थापित करते हुए पलामू लाया गया है। छापामारी दल में हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी,पुअनि रमन यादव, महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी पार्वती कुमारी,तकनीकी शाखा कर्मी व आरक्षी शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!