मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणअतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपण
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले के 10 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई सिपाही परिक्षा

जिले के 10 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई सिपाही परिक्षा
WhatsApp Facebook

 

परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए  व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त 

जहानाबाद। जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की है। यह परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 5,304 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय के बाद सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रवेश से पहले उनके जूते तक उतरवाकर जांच की गई और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ निजी पेन ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। ओएमआर शीट भरने के लिए आवश्यक पेन परीक्षा केंद्रों पर ही उपलब्ध कराए गए।

प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया तथा ई-प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र का मिलान कर प्रवेश सुनिश्चित किया गया। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है तथा संचार माध्यमों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जैमर भी लगाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गई है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फर्जी अभ्यर्थी या किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के साथ जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।