

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर।21 दिसंबर मौदहा कस्बा के नेशनल इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता का रविवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया जिससे कि विद्यालय परिवार सहित कस्बा के बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मौदहा कस्बा के मोहल्ला मराठी पुरा निवासी दयाराम गुप्ता ( डी.आर. गुप्ता) नेशनल इंटर कालेज में अंग्रेजी के कुशल शिक्षक रहे हैं। सेवा निवृत्त होने के बाद भी वह निर्धन छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा देते रहे हैं उनकी सामाजिक और शैक्षिक सेवा के चलते उनके शिष्य व कस्बा वासी उन्हें आदर व सम्मान देते रहे हैं । रविवार को सुबह हमेशा की तरह वह अपनी नित्य क्रिया में लगे थे कि अचानक उनके सीने में दर्द उठा। घर में मौजूद उनका पुत्र अजीत एवं उनके पड़ोसियों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।माना जा रहा है हृदयाघात से उनकी मृत्यु हुई है।डी आर गुप्ता के देहावसान की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार सहित कस्बा और क्षेत्र के उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे बड़े पुत्र अजीत ने उन्हें मुखाग्नि दी है।