A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सिल्ट हटाने के बाद किया जाएगा सघन वृक्षारोपण 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। जलोदय योजना के तहत 22ग्राम पंचायतो से होकर निकलने वाली 68किलोमीटर चंद्रावल नदी की सफाई और जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है जिसको लेकर रविवार को जिलाधिकारी ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरका जाकर कार्य की प्रगति देखी।

Related Articles

जलोदय योजना के तहत क्षेत्र की 22ग्राम पंचायतों से निकलने वाली 68किलोमीटर लम्बी चंद्रावल नदी की सफाई और जीर्णोद्धार का काम बीती रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढोरी में प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की उपस्थिति में शुरू हो गया था जिसको लेकर लगातार जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। उसी सिलसिले में रविवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने मौदहा विकास खण्ड के ग्राम छिरका जाकर सफाई अभियान का जायजा लिया। बताते चलें कि चंद्रावल नदी की सफाई और जीर्णोद्धार के बाद मिट्टी कटाव और जलस्त्रोतों में गाद जमने और गाद सूखने जैसी समस्या का समाधान हो जाएगा जिसके बाद भूमिगत जल स्तर ऊपर आ जाएगा। नदी के जीर्णोद्धार का काम जिले के उद्योग पतियों और पूंजी पतियों के साथ ही ग्राम पंचायतों और स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है इस पुनीत कार्य में सरकार की ओर से कोई धन सम्पदा नहीं दी जा रही है।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि नदी की सफाई और सिल्ट साफ होने के बाद नदी किनारे वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा जिसके बाद मिट्टी कटाव की समस्या रुक जाएगी और भूमिगत जल स्तर ऊपर आ जाएगा। साथ ही बताया कि इस काम के लिए 19टीमें लगी हुई हैं और सरकार की ओर से कोई धन उपलब्ध नहीं कराया गया है जिले के उद्योग पतियों और पूंजीपतियों के साथ ग्राम पंचायतों और स्वयं सेवी संगठनों का सहयोग लिया गया है।

बताते चलें कि ऐतिहासिक महत्व समेटे हुए चंद्रावल नदी के किनारे क्षेत्र की 22ग्राम पंचायतें स्थित हैं जिनका सहयोग लिया जा रहा है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!