A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

गैर इरादतन हत्या के मामले में ढाई साल से फरार इनामी नर्स कोरबा से गिरफ्तार

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी
अनूपपुर (मध्य प्रदेश): अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में लंबे समय से फरार चल रही ₹3000 की इनामी नर्स रेखा गोयल को अनूपपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना 11 जून 2023 की है, जब जैतहरी क्षेत्र के ग्राम महुदा निवासी अनुसुईया बाई राठौर (38 वर्ष) को उनके पति विजय राठौर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। वहां कार्यरत नर्स रेखा गोयल ने ₹10,000 में गर्भपात कराने का सौदा किया और ₹5000 एडवांस लेकर महिला को अपने निजी आवास पर बुलाया।
नर्स द्वारा अवैध रूप से दी गई दवाइयों के कारण रात करीब 11 बजे महिला को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर नर्स ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

जांच के दौरान सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते और अन्य विशेषज्ञों के बयानों तथा नर्स के घर से जब्त गर्भपात संबंधी दवाइयों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 238/23 दर्ज किया। पुलिस ने पाया कि नर्स के पास गर्भपात कराने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था।
* दर्ज धाराएं: IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 314 एवं गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम की धारा 5।
घटना के तत्काल बाद 12 जून 2023 को जिला दंडाधिकारी ने नर्स को निलंबित कर दिया था। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी वारंट और हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा अग्रिम जमानत याचिका भी निरस्त की जा चुकी थी।

आरोपी नर्स गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले ढाई वर्षों से फरार थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने ₹3000 का इनाम घोषित किया था। टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम राजीव विहार कॉलोनी, कोरबा (छत्तीसगढ़) में दबिश देकर रेखा गोयल (47 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

इस सफल कार्रवाई में टी.आई. अरविंद जैन, एएसआई पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक प्रकाश तिवारी और महिला आरक्षक अंकिता सोनी की मुख्य भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!