
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार 25 जुलाई 2026 को धार ग्रामीण जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।
प्रवास के दौरान मंत्री श्री विजयवर्गीय दोपहर 12:30 बजे अमझेरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मनावर पहुंचकर निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का अवलोकन करेंगे और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है तथा स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इसके पश्चात वे दोपहर 2:30 बजे कुक्षी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन का अंतिम पड़ाव शाम 4:30 बजे इंदौर रहेगा, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
भाजपा संगठन ने कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है। मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके मनावर आगमन के दौरान निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय के निरीक्षण के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद की भी संभावना है।
कार्यक्रम एक नजर में
12:30 बजे – अमझेरा (स्थानीय कार्यक्रम)
1:30 बजे – मनावर (निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का अवलोकन)
2:30 बजे – कुक्षी (स्थानीय कार्यक्रम)
4:30 बजे – इंदौर (स्थानीय कार्यक्रम)
0 1 minute read

