A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कर्मण्य उपाध्याय शुक्ला आगामी 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप नई दिल्ली में 23 दिसंबर को अपना मुकाबला खेलेंगे।

रायपुर। सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला और कांग्रेस के नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला के सुपुत्र रायपुर का नाम रोशन कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के सब-यूथ 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन कर्मण्य उपाध्याय शुक्ला आगामी 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप, नई दिल्ली में 23 दिसंबर को अपना मुकाबला खेलेंगे। कर्मण्य अपने अभ्यास मुकाबलों में लगातार बहुत अच्छा स्कोर कर रहे हैं जो नेशनल टीम में चयन के सभी मापदंडों लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं। इसी वजह से छत्तीसगढ़ राज्य, उनके कोच और खेल प्रेमियों को उनसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में काफी उम्मीदें हैं। राजकुमार कॉलेज, रायपुर में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत कर्मण्य ने छत्तीसगढ़ राज्य में सब-यूथ वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button