A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडदेशराजनीति

ब्रेकिंग न्यूज़,कमीशन कांड : 2 मंत्री और कई विधायक ED की रडार पर, होगी पूछताछ

सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में कथित तौर पर 3000 करोड़ के हुए घोटाला मामले का खुलासा कर रही ईडी की जांच की में अभी कई लोग आने वाले हैं

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा Jharkhand

सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में कथित तौर पर 3000 करोड़ के हुए घोटाला मामले का खुलासा कर रही ईडी की जांच की  में अभी कई लोग आने वाले हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि झारखंड के दो मंत्री और दर्जनों विधायक के नाम सामने आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक ईडी बारी-बारी से इन नेताओं का बयान दर्ज करेगी। ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में हुई कमीशनखोरी में कुछ ऐसे विधायकों का भी नाम आया है, जो पहले भी अलग-अलग मामलों में ईडी के रडार पर रहे हैं।

ईडी ने जांच में पाया है कि मंत्री आलमगीर आलम के जरिए इन नेताओं ने टेंडर का आवंटन कराया जाता था। इन ठेकों में भी कमीशनखोरी होने का खुलासा एजेंसी की जांच में हुआ है। ईडी चार साल में ग्रामीण विकास विभाग के सभी ठेकों की जांच कर रही है। कई ठेकों की पैरवी के लिए विधायकों के पत्र और उसके आवंटन की जानकारी व कमीशनखोरी के रिकार्ड मिलने के बाद ईडी ने राज्य सरकार से ग्रामीण विकास व ग्रामीण कार्य विभाग के प्रत्येक ठेकों और इससे भुगतान की जानकारी के लिए पत्र लिखने की बात भी कही है।

Related Articles

 

 

 

अबतक इस मामले में एक दर्जन से अधिक इंजीनियरों और ठेकेदारों का बयान लिया गया है। ईडी की जांच में इस बात का पता चला है कि राज्य में जल संसाधन विभाग के सचिव स्तर के एक अधिकारी ने एक इंजीनियर से तबादला रोकने के लिए दस लाख रुपये घूस लिए थे। इस भुगतान को लेकर हुई चैट को भी ईडी ने हासिल किया है। अधिकारी को इंजीनियर ने ग्रामीण विकास विभाग में एक्सटेंशन पर बने रहने के लिए पैसे दिए थे। ये पैसे जमशेदपुर में रहने वाले एक इंजीनियर से लिए गए थे। ग्रामीण विकास विभाग के ठेकों (टेंडर) में कमीशनखोरी को लेकर सहायक इंजीनियरों की भूमिका सामने आयी है। ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियरों का पैतृक विभाग जल संसाधन व पथ निर्माण ही है।

Show More
Back to top button