A2Z सभी खबर सभी जिले की

*भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न* *जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को संगठन में काम मिलेंगा -जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती*

Related Articles

*भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न*

*जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को संगठन में काम मिलेंगा -जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती*

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

धार : भारतीय जनता पार्टी धार की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को की गई। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय व संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमे दो जिला महामंत्री सात जिला उपाध्यक्ष छः जिला मंत्री समेत 21 भाजपा कार्यकर्ताओं में पांच महिला को जिला टीम में शामिल किया गया। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई जिसको जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को संगठन में विभिन्न अभियानों में सेवा कार्य करने काम मिलेंगा। हम सब भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में राष्ट्र विचारधारा व विकसित भारत के लिए कार्य कर रहे है। मुझे पूरा विश्वास है आप सभी नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी अपने पद के प्रति न्याय करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में धार ,सरदारपुर और बदनावर में भाजपा का कमल खिलाएँगे।
*यह है भाजपा जिला कार्यकारिणी*
घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर अमृत जैन पीथमपुर, रोमा धर्मेंद्र मंडलोई सरदारपुर, प्रेमचंद परमार बदनावर, कपिल निनामा घाटाबिल्लौद , महेश रावला तिरला,श्रीमती राखी राय धार और सुनील मोदी कानवन को नियुक्त किया गया है।
जिला महामंत्री के रूप में राकेश पटेल सरदारपुर और देवेंद्र सोनोने धार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला मंत्री पद पर सुभाष जायसवाल पीथमपुर, निर्मला हटिला रिंगनोद कमल यादव अमझेरा, आरती पटेल तिरला, रंजीत भंडारी सागौर और विनीत मंडलोई दिग्ठान को स्थान दिया गया है।
कोषाध्यक्ष पद पर मोहित तांतेड़ धार नियुक्त किए गए हैं, जबकि सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमल वर्मा को सौंपी गई है। कार्यालय संचालन के लिए कार्यालय मंत्री के रूप में मनीष प्रधान धार तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में अनामिका ठाकुर चिराखान की नियुक्ति की गई है।
जिला मीडिया प्रभारी पद पर संजय शर्मा तथा सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि बदनावर को जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से पांच महिलाएं शामिल हैं। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!