A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशदेश

*तेज रफ्तार ट्रक एक मकान में जा घुसा। मकान में सो रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी 

 

*तेज रफ्तार ट्रक एक मकान में जा घुसा। मकान में सो रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।*

Related Articles

 

मैनपुरी। गुरुवार की रात मैनपुरी -कुरावली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक करीमगंज गांव में स्थित एक मकान में जा घुसा। जिससे मकान में सो रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले घायलों को अस्पताल पहुंचवाया और ट्रक में फसे चालक को भी बाहर निकालकर भर्ती करा दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने भी एक घंटे बाद जाम खोल दिया।

 

गुरुवार की रात लगभग 10 बजे केमिकल लोड करके ट्रक मैनपुरी से कुरावली मार्ग पर जा रहा था। जैसे ही ट्रक करीमगंज गांव में पहुंचा तभी ट्रक अनियंत्रित हो गया और ग्रामवासी प्रमोद पुत्र सरदार सिंह के मकान में घुस गया। मकान के कमरे में सो रही 40 वर्षीय कुंती पत्नी प्रमोद कुमार, 12 वर्षीय अविनाश, 9 वर्षीय अभिनव पुत्रगण प्रमोद कुमार, 14 वर्षीय अंजलि पुत्री प्रमोद कुमार घायल हो गए। ट्रक चालक भगवान सिंह पुत्र तुलसीराम निवासी केसरू जनपद बदांयु भी ट्रक में फस गया। जानकारी मिलते ही भीड़ जमा हुई तो जाम लग गया। सूचना पर थाना प्रभारी रजनीश कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक सहित सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!