A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

फायर स्टेशन : 13 माह पहले सौंप दी जमीन, निर्माण के लिए अब भी इंतजार

शोहरतगढ़। खुनुवा बाईपास रोड नीबी दोहनी और गड़ाकुल में फायर स्टेशन बनाने लिए साढ़े तीन बीघा जमीन का सीमांकन कर तहसील प्रशासन ने 13 महीने पहले विभाग को सौंप दी है। लेकिन अभी तक उस जमीन पर निर्माण शुरू नहीं हो सका है। शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हजारों गांव आते है। मार्च व अप्रैल महीने में आग लगने से हजारों गांवों के किसानी की गेहूं की फसल राख हो जाती है। शोहरतगढ़ फायर स्टेशन नहीं होने से अग्निशमन की गाड़ी समय से नहीं पहुंच पाती है। आग लगने पर लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देते है। लेकिन मुख्यालय से काफी दूर होने से अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने में एक से डेढ़ घंटा तक लग जाता है, जबतक घटना स्थल पहुंचती है, तब तक आग की लपटें भयानक रूप ले लेती है। किसान का भारी नुकसान हो जाता है।

क्षेत्र की जनता की मांग पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मांग पर फायर स्टेशन बनने के लिए पूर्व एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर 6 फरवरी 2023 को राजस्व टीम ने गडाकुल व नीवी दोहनी की लगभग साढ़े तीन बीघा जमीन को चिन्हित कर फायर विभाग को जमीन सौंप दिया। जमीन पर फायर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फायर स्टेशन का बोर्ड लगा है, लेकिन अभी तक उस जमीन पर निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पाया है।
शोहरतगढ़ और इटवा में फायर स्टेशन बनाने के लिए जमीन मिल गई है। लेकिन शासन से कार्यदायी संस्थान आवंटन नहीं होने से निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पा रहा है। कार्यदायी संस्थान आवंटन होने के लिए जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की गई है।

-नसीरुद्दीन खान, अग्निशमन प्रभारी

Related Articles
Show More
Back to top button