A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: लापता भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान लखनऊ से बरामद

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर जनपद में बीते 54 दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने कथित रूप से लापता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान को आखिरकार पुलिस ने 55वें दिन लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रीतम सिंह लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छिपकर रह रहे थे, जहां से पुलिस टीम ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया। बरामदगी के बाद उन्हें हमीरपुर लाया जा रहा है, जहां उनके खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विवाद से शुरू हुई कहानी

Related Articles

18 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान के पेट्रोल पंप राठ पर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। अगले दिन उन्हें उनके पुत्र राघवेंद्र के सुपुर्द कर दिया गया और उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी वापस कर दिया गया। इसी घटनाक्रम को प्रीतम सिंह ने अपना अपमान बताते हुए पुलिस को सबक सिखाने के इरादे से स्वयं के लापता होने की योजना बना ली।

प्रीतम सिंह के अचानक गायब होने के बाद पुलिस को लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला। 31 अक्टूबर को पुलिस ने उनके पेट्रोल पंप पर ताले तोड़कर सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच प्रीतम सिंह पूरी तरह से भूमिगत रहे और पुलिस की हर कोशिश नाकाम होती रही।

28 नवंबर को उनके भाई वीर सिंह ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल कर दी। हाईकोर्ट ने 3 नवंबर को पुलिस को प्रीतम सिंह को पेश करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तलाश तेज कर दी गई।

8 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा स्वयं कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया। इसके बाद जिले की कई पुलिस टीमें लगातार लखनऊ और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं।

लगातार दबाव और खोजबीन के बाद पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। 55वें दिन प्रीतम सिंह किसान को लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से बरामद कर लिया गया। इस बरामदगी के साथ ही पुलिस की लंबी तलाश समाप्त हो गई।

पुलिस का कहना है कि प्रीतम सिंह किसान को हमीरपुर लाया जा रहा है और पूरे मामले में तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!