A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जीवन का लक्ष्य मोक्ष का मार्ग ढूंढना होना चाहिए- आत्मानंद 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण में रामकथा के छठवें दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर आत्मानंद गिरि महाराज ने कहा कि जीवन का लक्ष्य मोक्ष प्राप्ति का साधन ढूंढना होना चाहिए यह राम नाम से स्मरण से ही संभव होता है।

रामकथा के छठवें दिन कथा व्यास ने कहा कि पाकिस्तान की आबादी 22 करोड़ है जबकि हमारे देश में देवी देवता ही 33 करोड़ है जब हमारे देवता ही उनसे अधिक हैं तब पाक हमारा क्या बिगाड़ पाएगा। उन्होंने कहा कि रामनाम जप से मनुष्य भवसागर पार कर लेता है परमात्मा की नाव सागर को पार करा देती है। कलयुग में मोक्ष का साधन केवल प्रभु का नाम है। मनुष्य का शरीर पंच तत्वों से बना है। इन तत्वों में बहुत शक्ति है। इस दौरान कथा के परीक्षित बिंदा साहू, दुर्गा साहू, कृष्णा शुक्ला, उषा द्विवेदी, भूरी परिहार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!