

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत बिंवार हमीरपुर।गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिंवार हमीरपुर रोड पर दो फोर व्हीलर की टक्कर हो गई जिसमे एक गाडी में सवार पुनीत पुत्र अश्वनी अवस्थी निवासी कोतवाली नगर हमीरपुर,सत्यम गुप्ता निवासी कानपुर नगर और दूसरी गाडी में सवार रविंद्र कुमार(36) पुत्र परशुराम निवासी ग्राम दादरी जिला महोबा तथा मनोज कुमार(48) पुत्र अंबिका प्रसाद चकेरी कानपुर नगर हाल निवासी विकास भवन हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची बिंवार थाना पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छानी पहुंचाया जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रूप सें संचालित हो रही है और बिंवार पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।