
हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 57 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जन सुनवाई मे आज एक महिला को वृद्वावस्था पेंशन योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। जन सुनवाई मे एक बुर्जुग महिला को अपर जिलाधिकारी ने कम्बल दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिहं व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहंे
चन्दन सिंह ब्यूरो