A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बस्ती – किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बस्ती के नर्थरी गांव में घटना, पुलिस जांच में जुटी।।

बस्ती – किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बस्ती के नर्थरी गांव में घटना, पुलिस जांच में जुटी।।

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के नर्थरी गांव में बुधवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मनीषा राजभर (17) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सबसे पहले उसके भाई दिनेश राजभर ने मनीषा को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।पुलिस को दोपहर करीब 1:25 बजे घटना की आधिकारिक सूचना मिली। सूचना मिलते ही पीआरवी वाहन संख्या 6662 मौके पर पहुंची। हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजलाल दत्त, हेड कांस्टेबल विनोद यादव और महिला कांस्टेबल मीरा यादव ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गौर संतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!