

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। बांदा, अतर्रा रेलवे स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते 5 दिसंबर से बंद की गई कानपुर मानिकपुर मेमू से लोग परेशान है सर्वाधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है। लोगों को ट्रेन के बजाय बसो से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ता है वहीं प्रतिदिन सैकड़ो यात्रियों को जानकारी नहीं होने के कारण वापस लौटने को मजबूर होना पड़ता है।
बांदा अतर्रा के मध्य रेलवे के दोहरीकरण कार्य के चलते गत 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कानपुर मानिकपुर मेमू को संचालन सुबह शाम ठप कर दिया गया है। इससे यात्री परेशान है दैनिक यात्री महेश कुमार, धीरू यादव, शिवनारायण धुरिया, अनुज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता आदि ने बताया कि सुबह शाम बांदा, अतर्रा, कर्वी, मानिकपुर, कानपुर, घाटमपुर, भीमसेन आदि जगहों पर जाने के लिए बेहद परेशानी होती है। मजबूर होकर बसो से यात्रा करनी पड़ती है क्योंकि सुबह शाम ऐसी कोई ट्रेन नहीं है जिससे दोनों की यात्रा की जा सके उत्तर मध्य रेलवे झांसी की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि डिंगवाही के समीप दोहरीकरण के कारण इस रूट की कुछ ट्रेनों को 11 दिसंबर तक निरस्त किया गया है। कार्य पूर्ण होते है इनका संचालन पूर्व की भांति किया जाएगा।