A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:रैन बसेरा में तैयारियां पूरी, यात्रियों का आना शुरू 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। सर्दी शुरू होने के साथ ही नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा पूरी तरह से तैयार हो गया और इसमें यात्रियों के रुकने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

कस्बे के मीरातालाब के निकट नगर पालिका द्वारा बनाया गया रैन बसेरा बीते सालों की तरह इस साल भी सर्दी शुरू होते ही तैयार हो गया। दस बैडों के रैन बसेरा में पांच बैड महिला और पांच बैड पुरुषों के लिए लगाए गए हैं जबकि यात्रियों को सर्दी से बचाओ के लिए रूम हीटर और प्राथमिक उपचार किट भी मौजूद है।

Related Articles

रैन बसेरा के केयर टेकर छेदीलाल ने बताया कि वैसे दस बैड मौजूद हैं लेकिन अगर सहालग या अमावस्या के समय यात्रियों की संख्या बढती है तो टैंट से बिस्तर मंगा लेते हैं जबकि अभी यात्रियों को सर्दी से बचाने के लिए रूम हीटर और अगर कोई बीमार होता है तो दवाएं मौजूद हैं बाकि जल्द ही नगरपालिका द्वारा अलाव भी जलाए जाएंगे बाकि लेखपाल,तहसीलदार और उपजिलाधिकारी द्वारा भी कभी कभी निरीक्षण किया जाता है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button