A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पार्क में फुटकर व्यापारियों ने जमाया कब्ज़ा

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। नवीन गल्ला मंडी के पार्क में फुटकर गल्ला व्यापारियों के कब्जा जमा लेने से मंडी का एकलौता पार्क दुर्दशा का शिकार है।

मंडी कार्यालय के ठीक सामने मंडी का पार्क बना हुआ है। इसमें काफी संख्या में पेड़ पौधे भी है। इस पार्क में गल्ला मंडी के अंदर फट्टा लगाकर खरीददारी करने वाले फुटकर दुकानदारों ने टीन टप्पर डालकर कब्जा कर रखा है। इससे पार्क दुर्दशा का शिकार होक रहा हो कर रह गया है सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से इस पार्क को व्यापारियों के साथ आने वाले किसान भी दुरुपयोग करते हैं और तमाम कूड़ा कचरा फेंककर चले जाते हैं। मंडी सचिव ब्रजेश निगम ने बताया कि उनके पूर्व फुटकर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा था। सभी लाइसेंस जारी है। सभी मण्डी शुल्क अदा करते हैं। मंडी में जगह का अभाव है। इस वजह से उन्हें हटाया नहीं गया है फिलहाल वह इस मामले को देखेंगे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!